गुरुवार, 14 सितंबर 2017

का करिहे मोदी सरकार ( व्यंग्य बाण)

डा.अजय दीक्षित "अजय"
📍📎📎📍📎📎📎📍📍

एक से बढ़िके एक मक्कार ,
का करिहैं मोदी  सरकार??
      (१)
इधर अफसरी उधर तस्करी
आमदनी है दोहरी-तेहरी ।
शिक्षा, स्वास्थ्य महकमा चाहे
पुलिस प्रशासन, कोट कचहरी ।।
हर विभाग में भ्रष्टाचार !!
का करिहैं मोदी सरकार? ?

     (२)
गुरूजनों पर अतिशय भार ।
बेसिक शिक्षा हुई बेकार ।
शिक्षण छोड़ भवन निर्माण ,
टीचर बन गए ठेकेदार।
कक्षा में लड़के लाचार !!
का करिहैं मोदी सरकार?

        (३)
कहीं बुखारी कहीं ओवैसी ,
करैं देश की ऐसी-तैसी।
देशभक्ति कै ढोंग रचावैं ,
पाकिस्तानी ढोल बजावैं ।
जब घर ही में हैं गद्दार ! !
का करिहैं मोदी सरकार ??

         (४)
गली, सड़क की हुई सफाई।
मन का मैल मिटै ना भाई ।
महिलाओं पर अत्याचार ,
रेप, छेड़खानी, व्यभिचार ।
होइगै नैतिकता बीमार !!
का करिहैं मोदी सरकार ??

        (५)
मोदी करैं विकास कै बात ।
मेहनत करैं बहुत दिन रात ।
लेकिन जाति धर्म को लेकर,
घर कै लोग लगावैं घात ।।                                
जब अपनें फूंकै घर - बार !!
का करिहैं मोदी सरकार??

         (६)

कहीं नहीं होती सुनवाई ।
कितना भी चिल्लाओ भाई ।
लोकतंत्र में तानाशाही,
फैली चारो ओर तबाही ।
दिखता नहीं कोई उपचार !!
का करिहैं मोदी सरकार??

           (७)

गांधी 'हर विभाग में प्यारे ,
होत न आज्ञा बिन पैसा रे।
ऊपर नीचे  सभी  बिके हैं,
सबके  निश्चित रेट बंधे हैं।                            
सारा  सिस्टम  "अजय" बेकार* ।
का करिहैं मोदी सरकार ??
📌📌📌📌📌📌📌📌📌📌📌📌📌📌 जय सियाराम 🚩 जय जय हनुमान

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें